मैथन मुकुल पंप के पास ब्रिज पर एक ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगी की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला लदा टेंपो गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।